Comments System

New Post

इंसान का अच्छा वक्त आने से पहले भगवान देते हैं यह 7 संकेत।

 
इंसान का अच्छा वक्त आने से पहले भगवान देते हैं यह 7 संकेत
 



दोस्तों भगवान के द्वारा बनाई गई इस प्रकृति में बहुत कुछ समाया हुआ है। और उसी में समाया हुआ है हमारा अच्छा और बुरा समय। जब भी व्यक्ति का अच्छा समय शुरु होता है तो भगवान हमें कई तरह से संकेत प्रदान करते हैं। इन्हीं में से 7 संकेत हम आपको बताने जा रहे हैं।

1. जब भी आप सुबह उठकर शीशा देखते हैं तो यदि आपको अपने चेहरे में कुछ परिवर्तन और चमक के साथ लालगी, नजर आने लगे तो समझ जाएं कि आपके अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है।

2. यदि अचानक सुबह-सुबह सगे-संबंधियों या जिस से पैसा आप ने लेना है वह मिलने लग जाए। तो समझ जाएं कि आपका शुभ समय शुरु हो चुका है।

3. पशु पक्षी के द्वारा भी हमें शुभ संकेतों की प्राप्ति होती है। जैसे बंदर यदि आम की गुठली आपकी छत पर फेंक दें, बिल्ली घर में बच्चों को जन्म दे या फिर पक्षी कोई चांदी की चीज आपकी छत पर छोड़ जाए, तो यह बेहद शुभ संकेत होते हैं। जिससे आपके घर में सुख समृद्धि और धन धान्य की वृद्धि होती है।

4. यदि अचानक अनावश्यक रूप से खर्च हो रहे पैसे, खर्च होना रुक जाए। पैसा टिकना शुरू हो जाए और आपका बैंक बैलेंस और धन संचय करने में सफल हो जाएं, तो समझें कि आपके शुभ समय की शुरुआत हो चुकी है।

5. शरीर के दाहिने अंगों का फड़कना बेहद शुभ माना जाता है। दाहिने गाल, बाजू, हाथ का फड़कना व्यक्ति की सुख समृद्धि की ओर इशारा करता है। जिससे उसे आने वाले समय में हर क्षेत्र में बरकत प्राप्त होती है।6. जब भी आप प्रातः घर से निकले तो कोई आपके सामने पानी या दूध से भरा बर्तन लेकर आ जाए, तो समझे कि आपका समय बेहद शुभ बीतने वाला है।

6 जब भी आप प्रातः घर से निकले तो कोई आपके सामने पानी या दूध से भरा बर्तन लेकर आ जाए, तो समझे कि आपका समय बेहद शुभ बीतने वाला है।

7. प्रातः काल कार्य को जाते समय कोई बालक या कन्या हंसता हुआ चेहरा लेकर आपके सामने आ जाए, तो समझिए कि आप का दिन बेहद बेहतर और सफलता प्रदान करने वाला रहेगा।

सोना नकली है या असली जानने के सबसे आसान तरीके

भारतीय संस्कृति में सोने से बने आभूषणों को काफी महत्व दिया जाता है। कोई भी त्यौहार हो या उत्सव सोना पहनना हर किसी की पसंद होता है। दोस्तों आज भी सोना पहनना लोगों की पहली पसंद बना हुआ है लेकिन अधिकतर लोग सोने की शुद्धता को लेकर चिंतित रहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे सोना असली है या नकली यह पहचानने के कुछ आसान से उपाय। जिससे आप भी सोने की शुद्धता को परख सकते हैं।

1. दोस्तों यदि आप भी सोने की शुद्धता को परखना चाहते हैं तो आप सोने को अपने दांतो के बीच में दबाएं। यदि सोने के ऊपर दातों के निशान बन जाते हैं तो यह सोना असली है और यदि सोने पर यह निशान नहीं बनते हैं तो आप समझ जाइए कि यह सोना नकली है।

2. दोस्तों आप सोने की शुद्धता को परखने के लिए मैगनेट टेस्ट भी कर सकते हैं क्योंकि सोना कोई चुंबकीय धातु नहीं है। ऐसे में अगर आपको सोने की शुद्धता को लेकर कोई भी आशंका है तो इसके लिए आप एक स्ट्रांग चुंबक लेकर उसको सोने के पास ले जाएं। यदि सोना चुंबक पर थोड़ा सा भी चिपकता है तो इसका मतलब है कि सोना शुद्ध नहीं है सोने में कुछ मिलावट है।

3. एसिड से भी सोने की शुद्धता की पहचान की जा सकती है। इसके लिए आपको सोने पर 1 पिन से हल्की सी खरोच लगानी होगी और फिर उस खरोंच वाली जगह पर आप कुछ बूंदे नाइट्रिक एसिड की लगाएं। यदि सोना तुरंत ही हरा हो जाता है तो आप बिल्कुल समझ जाइए कि सोने में कुछ मिलावट अवश्य है सोना पूर्ण रुप से शुद्ध नहीं है।

घर में रखी यें चीजें बना देंगी आपको कर्जदार और कंगाल, कहीं ये आपके घर में तो नहीं

नमस्कार मित्रों, आपका हमारे चैनल पर हार्दिक स्वागत है। मित्रों हमारे घर में कुछ ऐसी चीजें होती है, जो हमारे आसपास होते हुए भी हमें दिखाई नहीं देती है। वह हमारे चारों ओर एक अजीब सा घेरा बनाए भी होती है, लेकिन फिर भी हम उन्हें देख नहीं पाते हैं। यह एक प्रकार की नकारात्मक किरणों के रूप में हम पर पहुंचकर हमें नुकसान पहुंचाती है।

तो आज आपको ऐसे ही चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। जिन्हें घर में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह सब चीजें हमें कंगाल और कर्जदार बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ती है।

    टूटे फूटे बर्तन, आईना, तस्वीर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोफा, कुर्सी, टेबल, पलंग, कप, घड़ी, दीपक, झाड़ू, गमला आदि सामान घर में हो, तो उन्हें तुरंत घर से बाहर निकाल कर फेंक दे या कबाड़ वाले को दे देना चाहिए। वरना आपको इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। आपकी कंगाली ऐसी चीजों के रहते ही चालू होती है। अगर यह सभी चीजें घर में हो, तो वहां लक्ष्मी नहीं कंगाली ही आती है। यह सभी चीजों के असर से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके कारण प्रत्येक इंसान को मानसिक तौर पर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उसका मन चिड़चिड़ा और छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित हो जाता है और किसी भी काम में मन नहीं लगता है। मानो ऐसा लगता है, जैसे इंसान के चारों तरफ निराशा के अंधकार में डूब रहा है, इसलिए ऐसी चीजों को तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए।
    मित्रों आपके घर में एक कबाड़खाना अलग होना चाहिए, लेकिन इससे तो अच्छा है, कि सारे कबाड़ ही ना करें। जूते-चप्पल आपको आगे बढ़ने से रोक देते हैं। इसे आपकी उन्नति में बाधा उत्पन्न होती है। घर की छत पर भूलकर भी जमा नहीं करना चाहिए अगर है, तो सफाई करें और बाहर निकाल दें।

    घर में मकड़ी के जाले दिखे तो तुरंत हटा दें। इससे आपके अच्छे दिन बुरे दिनों में बदलते समय नहीं लगेगा, क्योंकि मकड़ी अपना जाल शिकार को फसाने के लिए बनाती है। इसे घर में नकारात्मक उर्जा का प्रभाव अधिक होता है। वास्तु शास्त्र के बारे में जानते ही होंगे। वास्तुशास्त्र में ऐसी सकारात्मक नकारात्मक चीजों का सही अर्थ समझाया गया है। जिस प्रकार एक बीमार इंसान का इलाज सही दवा करने से जल्दी ठीक हो जाता है। उसी प्रकार वास्तुशास्त्र के नियम की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को पैदा करते हैं, इसलिए अपने घर को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। यही नहीं चाहिए कम से कम 1 महीने में अपने घर के हर कोने को अच्छी तरह साफ करना चाहिए। सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर का मुख्य द्वार भी हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। इससे आपके मानसिक रोग और घर की परेशानियां दूर हो जाती है और कंगाली अपना असर नहीं दिखाती। आप यह बातें कर लेते हो, तो आपको अमीर बनने में समय नहीं लगेगा।

No comments